Uber ड्राइवर ने महिला वकील को भेजा अश्लील मैसेज, कहा”जल्दी आओ बाबू”, “मन कर रहा है”..फिर…

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली: कैब ड्राइवरों और यात्रियों के बीच विवाद एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन दिल्ली की महिला वकील तान्या शर्मा के साथ हुआ एक घटना ने सभी को चौंका दिया। तान्या शर्मा ने उबर से ऑटो बुक किया, लेकिन जैसे ही बुकिंग कन्फर्म हुई, ड्राइवर ने महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। “जल्दी आओ बाबू”, “मन कर रहा है” जैसे अश्लील संदेशों से परेशान होकर तान्या ने तुरंत बुकिंग कैंसिल कर दी और कंपनी से इस मामले की शिकायत की।

तान्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत साझा करते हुए कंपनी की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि Uber महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी जिम्मेदार है, खासकर जब एक ही समय में कई महिलाएं ऐसे अनुभवों का सामना कर सकती हैं।

कंपनी की ओर से मामले को गंभीरता से लिया गया और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई। उबर (Uber) ने उसे अपने प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया, जिससे वह अब उबर के लिए काम नहीं कर सकेगा। तान्या शर्मा ने सभी से अपील की कि यदि कोई भी ऐसी घटना घटे तो उसे गंभीरता से लिया जाए और दूसरों को भी जागरूक किया जाए।

Share This Article