स्कूटी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, कहा…

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज बिना किसी ताम-झाम के पति प्रमोद दुबे के साथ स्कूटी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची। न कोई रैली, न कोई शक्ति प्रदर्शन।

इस पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही के हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। आज हमने नामांकन जमा किया है। अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद कार्यकर्ता स्थल पर इंतजार करते रहे।

नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित रहे।

Share This Article