सीजी पॉलिटिक्स: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में देर रात कांग्रेस की बड़ी बैठक, जानें अब क्या होगा आगे

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली/रायपुर। Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तार के बाद बुधवार देर रात दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई।

Kawasi Lakhma: बैठक में दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत मौजूद रहे। ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम और फुलोदेवी नेताम भी शामिल हुए। तीनों प्रभारी सचिव भी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में मौजूद रहे।

 

Kawasi Lakhma: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कवासी की गिरफ्तारी, संगठन विस्तार और निकाय चुनाव पर मंत्रणा हुई। बता ेदं कि पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से कांग्रेस में हलचल मच गई है।

Share This Article