सीजी न्यूज: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक इंद्र साव, सोनभद्र के पास में ट्रक से जा टकराई कार

News Power Zone
1 Min Read

बलौदाबाजार। महाकुंभ में शामिल होने सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव की गाड़ी रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में विधायक की पत्नी को कंधे में चोट आई है, वहीं परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक इंद्र साव के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी, दो बेटियां, सुरक्षा गार्ड सवार थे। दुर्घटना में विधायक की पत्नी के कंधे में चोट आई है, जिनका स्थानीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि उनकी कार सोनभद्र के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चिपट गया है। गनीमत रही कि विधायक के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोट नहीं आई।

Share This Article