Korba : जल्दी करें, आसानी से बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस, कहां लगे हैं कैंप, जानिए

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा।परिवहन विभाग और परिवहन केंद्रो के सहयोग से 11, 18 और 25 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में कॉलेज के युवाओं का लाइसेंस बनाया जाएगा।

बता दें कि बढ़ते सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सड़क सुरक्षा गतिविधियो हेतु जागरूक करने लिए के लिए माह जनवरी 2025 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा कॉलेजों में लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित कर लर्निंग लायसेंस जारी करने प्रस्तावित है। जिसमें 11 जनवरी प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक पीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय कॉलेज भैसमा में 18 जनवरी को और 25 जनवरी को शासकीय कॉलेज कटघोरा में रखा गया है।

 

परिवहन केंद्र की पहल

 

युवाओं के लाइसेंस बनावाने के लिए परिवहन केंद्र संचालको ने अभिनव पहल करते हुए शिविर लगाने के लिए बढ़चढ़कर काम कर रहे है जिसमें पोड़ीबहार परिवहन केंद्र संचालक मनोज पटेल और जमनीपाली परिवहन केंद्र का कार्य सराहनीय है।

 

लाइसेंस के लिये है ये जरूरी दस्तावेज

लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक का आधार कार्ड , पेन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो रखना अनिवार्य है।

 

 

Share This Article