Korba: घर में घुसकर ज्वेलर्स की हत्या, आज फिर आउटर में चली गोली..जनमानस कह रहे पुलिस का खौफ खत्म, अपराधी दे रहे खुलेआम चुनौती…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। रविवार की रात घर मे घुसकर ज्वेलर्स की हत्या करने के बाद आज फिर आउटर में गोली चल गई है। शहर में बिगड़ रहे कानून ब्यस्था को जनमानस कहने लगे है पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। तभी तो जिले में अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे है।

 

बता दें कि कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के उप सरपंच अपने पांडे नामक साथी के साथ एक मोहल्ले में गए थे। वहां से दोनों अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हुए और जैसे ही मोटरसाइकिल को चालू कर उपसरपंच आगे की ओर बढ़ने लगा कि ठीक उसी समय पीछे की ओर से फटाका फूटने जैसी आवाज आई। उप सरपंच ने सोचा कि बाइक से कोई पत्थर टकराया होगा और उत्सुकता वश जब पीछे की ओर देखा तो गाड़ी में सवार साथी लहू लुहान नजर आया। उसके पीठ से खून बहता दिखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को कटघोरा के अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के तत्काल बाद उच्च उपचार हेतु बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के रीढ़ की हड्डी में गोली फंसे होने की बात डॉक्टर ने बताई है।

Share This Article