Featuredकोरबासामाजिक

Korba:कल से गेरवा घाट पार्ट 2 से रेत उत्खनन शुरू..सस्ते दाम पर मिलेगा रेत…

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। शहरी क्षेत्र में पहली बार कल से रेत घाट शुरू होने जा रहा है। गेरवा घाट पार्ट 2 के खुलने से शहर के लोगो को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध होगा।

बता दें कि शहर के रेत घाट खुलने का इंतजार अब खत्म हो गया है। गेरवा घाट पार्ट 2 का संचालन कल से निगम के अफसर केरेंगे। शहरी क्षेत्र में रेत घाट खोलने की सारी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। शहर के गेरवाघाट-2 के साथ ही जिल्गा रेत खदान खुलने से लोगो को राहत मिलेगी।। शहर में गेवराघाट-2 खदान का संचालन नगर निगम के जरिए हाेगा। इसलिए वैधानिक रूप से रायल्टी वसूला जाएगा। जिससे आमजन काे सही कीमत पर रेत उपलब्ध होगा।

 

रॉयल्टी पर्ची जारी, शहरवासियो को बड़ी राहत- नायक

 

जिला खनिज अधिकारी पीके नायक ने कहा कि गेरवाघाट पार्ट 2 के लिए नगर निगम को रॉयल्टी जारी किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में घाट खुलने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button