6 मंजिला इमारत ढही, मची चीख पुकार, मलबे में कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

News Power Zone
1 Min Read

मोहाली। building collapse: पंजाब के मोहाली के सोहाना सैनी बाग के पास शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने का काम चल रहा है।

building collapse: यह हादसा साथ की बिल्डिंग में नींव अधिक खोदने से हुआ है। जो बिल्डिंग गिरी है उसमें जिम चल रहा था। इमारत गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। इमारत में ऊपरी मंजिल पर जिम और बाकी मंजिलों पर दफ्तर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेसमेंट की खुदाई के दौरान इमारत अचानक गिर गई। मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है।

building collapse: बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पहली और दूसरी फ्लोर पर पीजी था और तीसरी फ्लोर पर जिम चलाया जा रहा था। बिल्डिंग रेसिडेंशियल बताई जा रही है। रेसिडेंशियल में अवैध रूप से जिम और पीजी का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के साथ बेसमेंट की खुदाई चल रही थी।

Share This Article