Featuredदेशसामाजिक

 10 Lakh Crore Swaha: 10 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1,800 अंक गिरा, ईरान-इजरायल में घमासान, शेयर बाजार में तूफान

न्यूज डेस्क। 10 Lakh Crore Swaha: भारतीय शेयर बाजार में आज उम्मीद के मुताबिक शुरुआत गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में इजरायल-ईरान युद्ध का असर निवेशकों की भावनाओं पर साफ देखने को मिला। एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) आज 345.3 अंक फिसलकर 25,451.60 जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,264.2 अंक की गिरावट के साथ 83,002.09 अंक पर पर खुला। लगभग सारे बड़े स्टॉक्स लाल रंग के निशान पर खुले। Bank Nifty भी 515 पॉइन्ट गिरकर 52,407 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार में आई ये गिरावट जारी रही और 2.30 बजे के आसपास सेंसेक्स में 1700 अंक से ज्यादा की बड़ी गिरावट हो गई। बता दें कि 4 जून 2024 को आए लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

Share market today updates: इन शेयरों को फायदा-नुकसान

 

JSW Steel, ONGC, Tata Steel, SBI और Grasim Industries निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा मुनाफे में कारोबार करने वाले शेयर्स थे। वहीं Eicher Motors, BPCL, Shriram Finance, Asian Paints और Tata Motors आज निफ्टी 50 पर लाल रंग के निशान पर कारोबार करते दिखे।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच गुरुवार (3 अक्टूबर 2024) को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में यह गिरावट दर्ज की गई।

Sensex पर इन शेयरों को फायदा-नुकसान

 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे।

 

नुकसान में एशियाई बाजार

 

एशियाई बाजारों में हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,579.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button