पिट गए नेता जी! पुलिस ने बाल पकड़कर सबके सामने घसीटा, पहले ये जनाब DSP हुआ करते थे; सामने आया VIDEO

Desk Reporter
2 Min Read

न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश के मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के चुनावी कार्यक्रम में एक नेता जी पिटाई हो गई। मैहर के पूर्व SDOP व वर्तमान में भाजपा के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष फूलसिंह टेकाम सभास्थल पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें मंच पर जाने से रोक लिया जिस पर नेता जी की पुलिस से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने नेता जी को बाल पकड़कर किनारे कर दिया और सभास्थल से बाहर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैहर में ही DSP रह चुके हैं फूल सिंह टेकाम

बता दें कि नेता बनने से पहले फूल सिंह टेकाम मैहर में ही DSP थे और वहीं की पुलिस ने कल इनको पीट दिया। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए फूल सिंह टेकाम सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम से मिलने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें पुलिस बल ने रोक दिया। इस बात पर फूल सिंह और पुलिस के बीच जोरदार बहस हो गई। उन्होंने सुरक्षा के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

भाजपा ने फूल सिंह टेकाम को जिले के आदिवासी गौड़ समाज को साधने का प्रतिनिधित्व दिया था। धीरे-धीरे फूल सिंह जिले में आदिवासी नेता के तौर पर उभर रहे थे जिसका फायदा भाजपा को मिल रहा था। लेकिन अब सीएम की सभा में आदिवासी नेता फूल सिंह टेकाम के साथ पुलिस का यह दुर्व्यवहार भाजपा के खिलाफ जा सकता है।

Share This Article