कोरबा: VIP सुरक्षा औऱ नए कानून का दिया गया प्रशिक्षण.. उत्कृष्ट कार्य करने वालो को SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था और नए क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 संबंध में प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में लगभग 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

बता दें कि आज पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में नए कानून और वीआईपी सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में क़रीब 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सबको पीपीटी के माध्यम से विस्तार से विषय के संबंध में बताया गया।अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना/ चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वारंट तमिली में और नये सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी को दिया गया।

Share This Article