BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Yuva Morcha state president Rahul Tikriha: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के कोरबा प्रवास की जोरदार तैयारी, भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल की अगुवाई में स्वागत में जुटी है टीम

Yuva Morcha state president Rahul Tikriha: कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का प्रथम कोरबा जिला प्रवास 10 नवम्बर को प्रस्तावित है। उनके आगमन की तैयारी के लिए पूरे कोरबा जिले में उत्साह, जोश की लहर दौड़ पड़ी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस प्रवास को लेकर खासा उत्साहित है।

Yuva Morcha state president Rahul Tikriha: जगह-जगह स्वागत तोरणद्वार, फूलों की सजावट और भव्य बाइक रैलियों की तैयारियों ने जिले का माहौल राजनीतिक उत्सव में बदल दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल सहित जिले के युवा, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं।

Yuva Morcha state president Rahul Tikriha: मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के कोरबा प्रवास को लेकर उत्साहित बद्री अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण समर्पण और जोश के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा और संगठन इकाइयाँ मिलकर इस प्रवास को प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बनाने के लिए एकजुट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button