कौन हैं रिया सिंघा, जिसने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज? उर्वशी रौतेला ने पहनाया क्राउन, खास है कनेक्शन

News Power Zone
1 Min Read

न्यूज डेस्क।देश की बेटी रिया सिंघा (Riya Singha) ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। राजस्थान की रहने वाली रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। एक बार फिर से भारत की ब्यूटी ने इस ताज को अपने सिर पर सजाया है। इस जीत के बाद रिया और पूरे देश का चेहरा खिल गया है। 22 सितंबर रविवार को जयपुर में आयोजित इस इवेंट में रिया को ताज उर्वशी रौतेला ने पहनाया है। मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनने के बाद अब रिया इंटरनेशनल स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनने के बाद खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। इसके लिए वो बहुत आभारी हैं। रिया ने आगे कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं, रिया ने ये भी कहा कि वो इस ताज के लायक खुद को समझ सकती हैं। वो पहले के विनर्स से काफी प्रेरित रही हैं।

Share This Article