देश

West Bengal Election : बंगाल चुनाव में BJP का भावनात्मक दांव…! रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट…तीसरी सूची जारी…यहां देखें जंबो List

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे

नई दिल्ली/कोलकाता, 25 मार्च। West Bengal Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

बंगाल चुनाव में BJP का भावनात्मक दांव

सबसे ज्यादा चर्चा पानीहाटी सीट को लेकर है, जहां पार्टी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है। इसे भाजपा का बड़ा और भावनात्मक राजनीतिक दांव माना जा रहा है। रत्ना देबनाथ का कहना है कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तरपाड़ा से पूर्व एनएसजी अधिकारी दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरूप कुमार दास और मेदिनीपुर से डॉ. शंकर गुचैत शामिल हैं। सिंगूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार की सीधी टक्कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बेचराम मन्ना से होगी। इसके अलावा कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्रनाथ बोस, रायगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चिरंजीत रॉय, हेमटाबाद से हरिपदा बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलान भादुड़ी, शांतिपुर से स्वप्नन दास, हावड़ा सेंट्रल से बिप्लब मंडल, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा, चुचुड़ा से सुबीर नाग, हरिपाल से मधुमिता घोष, तमलुक से हरे कृष्णा बेरा और पूर्व मेदिनीपुर दक्षिण से प्राणकृष्ण तपादार को टिकट दिया गया है। कटवा सीट से कृष्णा घोष, सैंथिया से कृष्णकांत साहा और नलहाटी से अनिल सिंह को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। भाजपा इससे पहले पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तीसरी सूची के साथ पार्टी अब तक कुल 274 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, जबकि राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। रत्ना देबनाथ को टिकट दिए जाने को भाजपा की उस रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दों को चुनावी केंद्र में लाया जा रहा है। यह मामला पहले से ही राज्य की राजनीति में चर्चा में रहा है और अब इस फैसले से इसे और अधिक प्रमुखता मिल गई है।

यहां देखें जंबो List

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button