मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी को खत्म कर दिया। सायरा ने नवंबर 2024 में तलाक का ऐलान किया। हालांकि, अलगाव की वजह सामने नहीं आई।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा, भले ही दोनों ने इसे कभी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। दो साल साथ रहने के बाद इस साल उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अब अनन्या का नाम हॉलीवुड एक्टर वॉकर ब्लैंको से जोड़ा जा रहा है।
उर्मिला मातोंडकर और उनके पति मोहसिन अख्तर मीर के तलाक की खबरें 2024 में सुर्खियों में रहीं। दोनों ने 2016 में शादी की थी। हालांकि, तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 6 साल के रिश्ते के बाद अलग होने का फैसला किया। अर्जुन ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि Singham Again के प्रमोशन के दौरान की।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक इस साल का सबसे चर्चित मामला रहा। चार साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का साहसिक फैसला लिया।
ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने 12 साल के रिश्ते को खत्म कर तलाक ले लिया। 2012 में शादी करने वाले इस कपल ने 2024 में अलग होने का फैसला किया।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का तलाक 2024 में फाइनल हुआ। इस जोड़ी ने 2004 में शादी की थी और 2022 में अलग होने की घोषणा की थी।
साउथ सुपरस्टार जयम रवि और उनकी पत्नी आरती ने 15 साल की शादी को खत्म कर दिया। सितंबर 2024 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से फाइनल हुआ।