Welcome 2025

दुनिया में 2025 का आगाज सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस आइलैंड) पर भारतीय समयानुसार 3:30 बजे हुआ। यह प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है।

भारत से कितना आगे है किरीटीमाटी?

किरीटीमाटी का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है। यहां नए साल की शुरुआत सबसे पहले होती है।

न्यूजीलैंड और चैथम द्वीप का जश्न

किरीटीमाटी के बाद, न्यूजीलैंड और चैथम द्वीप पर कुछ ही मिनटों में नए साल का स्वागत किया गया।

कौन-कौन से देश भारत से पहले मनाते हैं नया साल?

भारत से पहले 41 देश नया साल मनाते हैं, जिनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, न्यूजीलैंड, जापान और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं।

समोआ के समय क्षेत्र में बदलाव

2011 में समोआ ने समय क्षेत्र बदला और अब यह नया साल मनाने वाले पहले देशों में शामिल है।

दुनिया में सबसे अंत में नया साल

नया साल का सबसे अंत में स्वागत अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है।