किसी मॉडल से कम नहीं है ये कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस ने कटघोरा से बनाया अध्यक्ष उम्मीदवार

कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे राज जायसवाल किसी मॉडल से कम नही है। कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। 

राज जायसवाल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के करीबी कहे जाते है। राज जायसवाल के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से  कटघोरा नगर पालिका परिषद का मुकाबला रोचक हो गया है। उनके मिलनसार ब्यक्तित्व से युवा वर्ग में खासा उत्साह है।

कटघोरा नगर पालिका परिषद से कांग्रेस ने युवा नेता राज जायसवाल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।

वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि एवं 2016 से 2019 सचिव जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा का पद संभाल चुके राज जायसवाल समाज के सभी वर्गों में लो​कप्रिय हैं।

राज जायसवाल के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबर पर युवा वर्ग में खासा उत्साह है।