Valentine’s Day पर इन स्टार्स ने रचाई थी शादी, एक ने 25 साल बाद करवाया रजिस्ट्रेशन!

Valentine’s Day प्यार का जश्न मनाने का खास दिन है, और इस दिन कई सेलेब्स ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है। कुछ ने शादी की तो कुछ ने बरसों बाद इसे रजिस्टर भी करवाया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में—

टीवी के पॉपुलर कपल राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी और वहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई।

राम कपूर और गौतमी गाडगिल

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त ने रिया पिल्लई से साल 1998 में वैलेंटाइन डे पर शादी रचाई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

संजय दत्त और रिया पिल्लई

एक्टर अरशद वारसी ने अपनी गर्लफ्रेंड मारिया गोरेट्टी से 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। खास बात ये है कि इस कपल ने 25 साल बाद, 2024 में अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर भी करवाया।

अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी

फिल्म ‘मेरा पहला-पहला प्यार’ से फेमस हुए रुसलान मुमताज ने निराली मेहता से 14 फरवरी 2014 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने 2 मार्च 2014 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

रुसलान मुमताज और निराली मेहता

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की शादी भी वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। उन्होंने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल संग शादी रचाई थी। 22 साल साथ बिताने के बाद, 2021 में राज कौशल का निधन हो गया, लेकिन मंदिरा अपने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रही हैं।

मंदिरा बेदी और राज कौशल