इन 5 अभिनेत्रियों ने चुना ग्लैमर वर्ल्ड से संन्यास की राह...

महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है और हर ओर साधु-संतों और साध्वियों की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। संन्यास का निर्णय जितना कठिन आम इंसानों के लिए होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण ग्लैमर जगत की चकाचौंध में जीने वालों के लिए भी है। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री की उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ग्लैमर और शोहरत को त्यागकर संन्यास का मार्ग चुना।

बरखा मदान

राम गोपाल वर्मा की फिल्म भूत में अपनी छाप छोड़ने वाली बरखा मदान ने 2012 में बड़ा कदम उठाया। उन्होंने बौद्ध नन बनने का निर्णय लिया और साधना के इस मार्ग को आज भी अपनी जिंदगी का सबसे सही फैसला मानती हैं।

अनघा भोसले

लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में काम कर चुकीं अनघा भोसले ने भी ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने संन्यास लेकर धार्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा आश्चर्य था।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की सुपरहिट अदाकारा ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम किया। लेकिन ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर उन्होंने 12 साल तक तपस्या की और संन्यास का मार्ग चुना।

इशिका तनेजा

मॉडलिंग और ग्लैमर वर्ल्ड में पहचान बनाने वाली इशिका तनेजा के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। लेकिन छोटी उम्र में ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूर जाकर साधना का रास्ता अपनाया।

नीता मेहता

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीता मेहता ने अपने करियर के चरम पर सांसारिक सुखों को छोड़ने का फैसला लिया। फिल्मों में लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को प्राथमिकता दी।