दुनिया के इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति

दुनिया के इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति

न्यूयॉर्क 

अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में 119 अरबपति हैं। ये दुनिया का सबसे धनी और सबसे ज्यादा अमीरों वाला शहर है। दुनिया के 2 सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज मौजूद हैं।

लंदन 

ब्रिटेन की राजधानी में लंदन में अरबपतियों की संख्या 97 है। ये अरबपतियों की तादाद के मामले में लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है।

मुंबई 

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 92 अरबपति हैं। यह शहर इस सूची में तीसरे पायदान पर है। 

बीजिंग 

चीन की आधिकारिक राजधानी बीजिंग में 91 अरबपति हैं। बीजिंग दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का बेस भी है। अरबपतियों की संख्या के मामले में इसके ऊपर केवल न्यूयॉर्क सिटी, लंदन और मुंबई मौजूद हैं। 

शंघाई 

चीन की वित्तीय राजधानी के रूप में माने जाने वाले शंघाई शहर में 87 अरबपति रहते हैं। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है. यह शहर इस सूची में पांचवें नंबर पर है।

शेनझेन 

चीन के शेनझेन शहर में भी बहुत सारे अरबपति रहते हैं। यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्या 84 है और लिस्ट में छठे पायदान पर है। 

हांगकांग

हांगकांग में 67 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्‍ट में हांगकांग का नंबर सातवां है।

मॉस्को 

रूस की राजधानी मॉस्को में 59 अरबपति रहते हैं। यह शहर इस सूची में आठवें पायदान पर है।

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में 57अरबपति हैं। यह शहर इस सूची में नौवें नंबर पर है।

सैन फ्रांसिस्को

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन फ्रांसिस्को 52 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्‍ट में इसका नंबर दसवां है।