प्रियंका चोपड़ा ने हालिया इंटरव्यू में याद किया कि निक जोनस ने उन्हें महज दो महीने की डेटिंग के बाद प्रपोज कर दिया था। उन्होंने कहा, "मुझे उस समय निक के प्रपोज करने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।"
प्रियंका उस वक्त हॉलीवुड में अपने करियर पर फोकस कर रही थीं और पुराने रिलेशनशिप के अनुभवों के चलते किसी नए रिश्ते में जाने से बचना चाहती थीं।
प्रियंका ने बताया कि निक ने उन्हें मना लिया। "जब निक कुछ हासिल करने की ठान लेते हैं, तो वह उसे पाकर ही रहते हैं," उन्होंने कहा। निक ने प्रियंका को पूरा वक्त और स्पेस दिया, जिससे वह रिश्ते के लिए तैयार हो सकीं।
साल 2018 में प्रियंका और निक ने राजस्थान में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य शादी की। आज दोनों की एक बेटी मालती है और वे अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
प्रियंका के साथ रहते हुए निक ने भारत की संस्कृति, खान-पान और बॉलीवुड को करीब से जाना। हाल ही में निक ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि इनसे उनकी क्रिएटिविटी को नई दिशा मिली है।