ज्योतिष की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में से एक शाखा अंक शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। इसमें हर अंक से संबंधित जानकारी दी गई है जिसके जरिए हम जीवन और भविष्य की चीजों का पता लगा सकते हैं।

ये अंक 1 से 9 के बीच होते हैं और इनका 9 ग्रहों से गहरा संबंध है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। इस मूलांक के लोग चाणक्य की तरह तेज तर्रार माने जाते हैं।

चालक होता है स्वभाव

इस मूलांक के लोग बहुत चालाक होते हैं। अपनी चालाकी से ये बड़े से बड़े काम बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। इनकी चालाकी से पार पाना और इनसे आगे निकल पाना बहुत मुश्किल है।

मिलती है प्रसिद्धि

इस मूलांक के लोगों को अपने कामकाज के तरीके की वजह से बहुत प्रसिद्धि हासिल होती है। यह बिगड़े हुए काम भी मिनटों में बनाते हैं, इस वजह से दूर दूर तक इनके बारे में चर्चा होती है। लोग केवल उनके काम और नाम से ही पहचान लेते हैं।

मुश्किलों का सामना

यह लोग जीवन में कभी भी मुश्किलों से घबराते नहीं है। जीवन में आने वाली हर चुनौती का यह डटकर सामना करते हैं और किसी न किसी तरह मुश्किल परिस्थिति से बाहर आ जाते हैं। इनके स्वभाव की वजह से कई बार लोग इनसे सलाह लेने के लिए भी आते हैं।