अंक राशिफल 14 जनवरी

मूलांक 1 : मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

मूलांक 2 : मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मूलांक 3- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 4- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में भी वृद्धि होगी।

मूलांक 5- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मूलांक 6- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

मूलांक 7- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के झगड़े व वाद-विवादों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक 8- मन कुछ परेशान हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पैतृक संपत्ति पर विवाद की स्थिति आ सकती है।

मूलांक 9- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।