मूलांक 1 वालों का मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 2 वालों को नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
मूलांक 3 वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
मूलांक 4 वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 5 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेगा, बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा, परंतु रहन-सहन कष्ट मय हो सकता है।
मूलांक 6 वालों के कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
मूलांक 7 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।
मूलांक 8 वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है।
मूलांक 9 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान की सेहत में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ भी बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।