‘उसे पाने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया’, ब्रेकअप पर दिव्यांका त्रिपाठी का बड़ा खुलासा
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिश्ता 8 साल तक चला, लेकिन अचानक ब्रेकअप ने दिव्यांका को तोड़ दिया।
शरद के मूव ऑन करने के बाद दिव्यांका उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रही थीं और अंधविश्वास का सहारा लेने लगीं।
एक चैट शो में दिव्यांका ने बताया कि वह शरद को वापस पाने के लिए तांत्रिक तक के पास गई थीं, लेकिन जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।
दिव्यांका ने समझा कि अगर किसी का प्यार पाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना पड़े, तो वह सच्चा प्यार नहीं हो सकता।
दिव्यांका ने खुद को संभाला और सिंगल रहने का फैसला किया। बाद में, वह विवेक दहिया से मिलीं और दोनों ने लव मैरिज कर ली।