पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को रात 9:51 बजे दिल्ली स्थित AIIMS में हुआ।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी।

राजकीय सम्मान

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

शोक संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं और विदेशी गणमान्यों ने श्रद्धांजलि दी।

आर्थिक सुधारों के अग्रदूत

1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों और उदारीकरण की नीति के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।