जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर अकलतरा ब्लॉक में स्थित दल्हा पहाड़, 700 मीटर की ऊंचाई और 4 किमी की सीधी चढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है। ऊपर से दिखने वाले शानदार नजारे आपका दिल जीत लेंगे। नए साल की शुरुआत करने के लिए यह परफेक्ट जगह है।
देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे अनोखा क्रोकोडाइल पार्क। यहां 400 से अधिक मगरमच्छ हैं। मगरमच्छों को करीब से देखने का आनंद लें और नए साल को खास बनाएं।
हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह है। नौका विहार, शांत वातावरण और सुंदर बगीचे इसे परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।
सक्ति जिले में पहाड़ियों के बीच बसा यह जलप्रपात अपनी हरियाली और दो झरनों के अद्भुत नजारे के लिए प्रसिद्ध है। दोस्तों और परिवार के साथ यहां समय बिताएं और नए साल का जश्न मनाएं।
जांजगीर जिले का ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर कला और संस्कृति का शानदार उदाहरण है। नए साल पर भगवान लक्ष्मण के दर्शन करें और इस प्राचीन मंदिर की अद्भुत वास्तुकला का अनुभव करें।