KORBA: एनटीपीसी के राख से परेशान ग्रामीणो ने अफसरो को चखाया राख का स्वाद.. CISF के जवानो ने अफसरो को बचाने का किया प्रयास, देखें VDO

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। एनटीपीसी के राख से परेशान होकर आंदोलन कर रहे धनरास के ग्रामीणों ने गुरुवार को एनटीपीसी के अफसरो को राख का स्वाद चखाया। आक्रोशित ग्रामीणों के तेवर को भांपते हुए सीआईएसएफ के जवानो ने अफसरो को बचाने का प्रयास किया।

 

 

बता दें कि गुरुवार को एनटीपीसी के धनरास राखड डैम से उड़ने वाली राख को पीड़ित ग्रामीणो ने आंदोलन करते हुए राख परिवहन को रोक दिया। राख परिवहन रुकने की खबर के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। तपती गर्मी में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग को सुनकर एनटीपीसी के अफसर उठकर जाने लगे । इससे नाराज ग्रामीणों ने वार्ता करने पहुंचे अफसरों को राख का स्वाद चखाने का प्रयास किया। अफसरों को घिरता देख सीआईएसएफ के जवानों ने अफसरों को बचाने का प्रयास किया और धरना स्थल से बाहर निकला।

 

क्या कहना है ग्रामीणों का

धनरास के ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत होने के बाद हमारा जीवन नरक में बदल गया है। थोड़ी-सी हवा चलती है और घरों की छत और आंगन में हर दिन राख की एक परत जम जा रही है। गला खंखार कर थूकने पर राख के कण निकलते हैं और आंखों की कोर तक में राख के कण बैठ रहे है। एनटीपीसी प्रबंधन को राख की समस्या के समाधान के लिए कई बार अनुनय विनय कर चुके है इसके बाद भी प्रबंधन के कान में जूं नही रेंग रहा है। अब हमारे पास अपनी समस्या को शासन और प्रशासन तक पहुँचाने के लिए आंदोलन ही एक सहारा है।

 

ये गांव हैं राखड़ से प्रभावित

 

धनरास एनटीपीसी पावर प्लांट से निकलने वाली राख से लगभग दर्जनभर गांव प्रभावित हैं। सभी स्थानों पर जहरीले राख की बारिश हो रही है।गांव धनरास के साथ ही साथ जाटांगपुर, छूरीखुर्द, गंगपुर, झोरा, सलोरा, बिशनपुर, बरेड़ीमुड़ा, चोरभट्टी और नवागांव कला जैसे गांव रखाड़ डैम से उड़ने वाली राख से परेशान हैं।

 

देखें VDO

 

Share This Article