Featuredकोरबादेशसामाजिक

जमशेदपुर में भाजपा की जीत के लिए प्रवासी प्रभारी के रूप में विकास महतो ने धुआंधार प्रचार कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विकास महतो पर संगठन ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजयरथ को गति देने जमशेदपुर भेजा गया है। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने जमशेदपुर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी की भूमिका में धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। वे जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के लिए जनता के सम्मुख जाकर सघन जनसंपर्क किया।

 

विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। श्री महतो ने इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विमर्श कर उनमें उत्साह भरा। पार्टी की परंपरा, रीति नीति और चुनावी रणनीति पर मंथन कर सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत लोकसभा जमशेदपुर (झारखंड) में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने संगठन की समर्पित टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरन महतो के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने विधानसभा के प्रवासी प्रभारी का दायित्व देकर संगठन ने विश्वास जताया है।

 

 

इन्हीं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर मंडल पार्टी कार्यालय मे आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। श्री महतो ने कहा कि जिस तरह से चहुंओर जनता का समर्थन और भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उसी विश्वास के बूते हम कह सकते हैं कि भारत में एक बार फिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। जमशेदपुर की इस बैठक में विकास महतो के साथ मुख्य रूप से मुख्य रूप से कोरबा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, कोरबा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा विमल बैठा, जिला परिषद सदस्य श्रीमति कुसुम कुर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अंबेस्टा, भीम दास, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, गणेश सोलंकी, भीम दास जी, अमित अग्रवाल, सशांक शेखर, विकास सिंह, पप्पू सिंह, अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button