Featuredदेशसामाजिक

कानपुर में शोले : वरमाल के बाद मंडप पर बैठा था वीरू और फरार हो गई बसंती, फिर क्या हुआ.. पढ़ें पूरी खबर

Viral News: कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां मंडप में आने से पहले दुल्हन फरार हो गई। जब इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को हुई तो वह और उनके रिश्तेदार भी धीरे-धीरे वहां से खिसक गए। शादी कराने वाला बिचौलिया भी गायब हो गया। जिसके बाद बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई।

Viral News: जानकारी के अनुसार, शिवली के केसरी सेवाड़ा गांव के रहने वाले वीरू तमिलनाडु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी शादी पनकी कला निवासी युवती से तय हुई थी। वीरू बारात लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा था और शादी की सभी रस्म में अच्छे से चल रही थी. लेकिन, देर रात मंडप में फेरे की रस्मों के लिए दुल्हन नहीं आई।

Viral News: जब वीरू के पिता राकेश ने लड़की के माता-पिता से दुल्हन को काफी देर हो जाने पर लेकर आने को बोला तो उन्होंने बताया कि लड़की अपने भाई के साथ कहीं गई है, अभी आ जाएगी। इसके बाद लड़की के माता-पिता अपनी लड़की को ढूंढने निकले। जब वह नहीं मिली तो वह भी मौके से गायब हो गए। सुबह हो जाने तक दुल्हन का कोई अता पता नहीं लगा।

Viral News: इसके बाद लड़की पक्ष के रिश्तेदार भी एक एक करके गायब हो गए। मामले में जब लड़के वाले ने बिचौली से शादी का जेवर और खर्च हुए पैसे की वापसी की बात करी तो वह भी उन्हें लड़की वालों से बात करने की बात का हवाला देकर मौके से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बिना दुल्हन बारात और दूल्हा घर वापस लौट गए।

Related Articles

Back to top button