US-India Trade Deal : धैर्य ने जीत दिलाई…! अमेरिका से बड़ा ट्रेड ब्रेकथ्रू…PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र…US ट्रेड डील से भरोसा और निवेश बढ़ेगा
‘मेक इन इंडिया’ को नई ऊंचाई पर ले जाने का समय
नई दिल्ली, 03 फरवरी। US-India Trade Deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘नई सुबह’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस डील से वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है और यह भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेज़ी से आगे ले जाएगी।
आलोचना होती रही, लेकिन धैर्य से मिला परिणाम
एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ट्रेड डील को लेकर लंबे समय तक आलोचनाएं होती रहीं, लेकिन सरकार ने धैर्य और दूरदर्शिता के साथ बातचीत जारी रखी, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देश के सामने है।
‘मेक इन इंडिया’ को नई ऊंचाई पर ले जाने का समय
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार में बेहतर अवसर मिलेंगे। निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा उन्होंने एनडीए सांसदों से इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और देश में सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।
वैश्विक भरोसे का प्रतीक बनी ट्रेड डील
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका जैसे बड़े आर्थिक साझेदार के साथ हुआ यह समझौता इस बात का संकेत है कि दुनिया भारत की आर्थिक ताकत और स्थिर नीतियों पर भरोसा कर रही है।



