
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जिसमें शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के उद्देश्य से काउंटर केस दर्ज करा दिया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शहर की विवादित मानी जाने वाली मानिकपुर चौकी में दर्ज इस प्रकरण में आरोपी खुलेआम चौकी के आसपास घूमता देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के परिचितों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए छेड़छाड़ के आरोप से बचने के लिए पहले ही पीड़ित के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करा दिया।
इस पूरे मामले पर मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं कि इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कैसे होती है।




Hello there! This post could not be written any better!
Reading this post reminds me of my previous room mate!
He always kept chatting about this. I will
forward this write-up to him. Fairly certain he will have a good read.
Many thanks for sharing!