KORBA: राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत अग्रसेन कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ,ASI मनोज ने कहा सड़क दुर्घटना रोकने युवाओ की अहम भूमिका

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एएसपी नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में स्कूली छात्रों को यातयात का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में आज यातायात अमले ने  आज अग्रसेन कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। एएसआई मनोज राठौर ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में युवाओ की भूमिका अहम है। उन्होंने छात्राओं से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया।

 

Oplus_131072

यातायात के एएसआई मनोज राठौर ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने की बात कही।

 

उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

 

नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। घर में जाकर अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Share This Article