Korba में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीकांत वर्मा का तबादला..राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर..

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर । राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। दो दिन के भीतर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ये दूसरा ट्रांसफर है। कल भी सरकार ने एक लिस्ट जारी की थी।

बहरहाल, शिव कुमार बनर्जी अपर कलेक्टर बिलासपुर से उप सचिव मंत्रालय, राम प्रसाद चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर से उप सचिव मंत्रालय, उमेश कुमार पटेल अवर सचिव राजस्व और आपदा से वाणिज्य और उद्योग विभाग मंत्रालय, श्रीकांत वर्मा संयुक्त कलेक्टर कोरबा से अतिरिक्त संचालक पंचायत संचालनालय, दुष्यंत कुमार संयुक्त कलेक्टर सक्ती से अतिरिकत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण, अनुपम आशीष टोप्पो डिप्टी कलेक्टर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स तबादला किया गया है।

Share This Article