राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह से 3 किशोरियां फरार हो गई। तीनों नाबालिगों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि दो किशोरियों पर हत्या का मामला दर्ज है। वहीं एक पर सार्वजनिक स्थान में अपशब्द कहने, जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने, डकैती और अनय धारा के तहत मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि तीनों फरार किशोरियों में से एक छुईखदान की रहने वाली है और दो राजनांदगांव की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है।
Related Articles
Korba News : ग्रामीणों के दबाव का असर? मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई स्थगित, 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने किया था विरोध
46 minutes ago
CG Holiday News : रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद
1 hour ago













