कोरबा

Traffic Violation : कोरबा में तेज रफ्तार कार-बाइक में सायरन बजाकर मचाया हुड़दंग…! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राहगीरों में डर

कोरबा, 01 जनवरी। Traffic Violation : कोरबा में कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार कार और बाइक में पुलिस सायरन का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। यह घटना उद्योग एवं श्रम मंत्री के निवास स्थान के मुख्य मार्ग से दर्री की ओर जाते हुए हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रही कार का नंबर न तो सरकारी था और न ही टैक्सी परमिट वाला। जानकारी के अनुसार, यह कार पहले भी कई बार सड़क पर तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए देखी गई है।

लोग अक्सर इसे किसी अधिकारी या बड़े नेता का वाहन समझते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें सामान्य युवक सवार थे जो अक्सर मुख्य सड़कों पर इस तरह की हरकतें करते हैं।

बाइक सवार युवकों ने भी मचाया हुड़दंग

इसी तरह देर रात घंटाघर मुख्य मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक भी हूटर और लाउडस्पीकर के माध्यम से सायरन बजाते हुए सड़क पर हुड़दंग मचाते दिखे। इन तीन वाहनों में दो एक्टिवा और एक बाइक शामिल थी, जिन पर नंबर प्लेट नहीं थीं। इस हरकत से राहगीरों में डर और असुविधा पैदा हुई।

युवक सुभाष चौक से घंटाघर मार्ग होते हुए रवि शंकर मुख्य मार्ग की ओर चले गए। बताया गया है कि इनकी ऐसी हरकतें पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही हैं, जिससे शहर में लोगों में चिंता है।

शहर में कई कारें ऐसी भी हैं जिन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है और जो सड़क पर तेज़ गति से दौड़ती दिखाई देती हैं। पुलिस ने इस तरह के वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।

कोरबा पुलिस ने बताया कि वह अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button