BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba : दर्री डैम का तीन गेट खुला.. हांफने लगा हसदेव, निचली बस्तियां जलमग्न…

0 गेट नम्बर 3 चार फीट 6 दस फीट और 7 नम्बर 3 फीट से छोड़ा जा रहा 22720 क्यूसेक पर सेकेंड पानी

कोरबा। चार दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी -नाले उफान पर है। शनिवार को दर्री डैम का तीन डैम से 22 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दर्री डैम के चार गेट खुलने से हसदेव नदी हांफने लगा है। नदी में एका एक बढ़े जलस्तर से निचली बस्तियां मग्न हो गई है।

बता दें कि कोरबा जिले में बीते 4 दिनों से लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार सुबह बांगो बांध का जलस्तर बढ़ गया। इधर दर्री बराज से तीन गेट खोलकर 22 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ने पर सीतामढ़ी, मोतीसागरपारा की निचली बस्ती के घरों में पानी घुस गया। लोग नुकसान के डर से सामान सुरक्षित स्थान तलाशने लगे।

हसदेव नदी के जल स्तर बढ़ने से कोरबा के सीतामणी चौक के निचली बस्ती बाढ़ के हालात बन गए है। बस्तीवासियों की माने तो आज सुबह 10:00 बाढ़ की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई वैसे ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए।

 

 दो गेट और खुलने की सभावना-पीके वासनिक

हसदेव बैराज के कार्यपालन अभियंता पीके वासनिक का कहना है लगातार हो रही बारिश से लगातार बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। बांध के बढ़े जलस्तर से अभी तीन गेट से 22 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 2 गेट और खोलने संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button