आप’ की ये नेता Bigg Boss 18 में आ सकती हैं नजर, विधानसभा चुनाव में खूबसूरती के रहे थे चर्चे

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो को ऑनएयर होने में महज कुछ दिनों का ही इंतजार बचा है. इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा डबल ‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो ने कर दिया है. इस प्रोमो से साफ है कि इस बार घरवालों के भविष्य पर ‘बिग बॉस’ की पैनी नजर रहेगी. इस बीच कुछ कंटेस्टेंट्स के और नाम सामने आए हैं. खबरों की मानें तो आप की दामोह विधानसभा चुनाव सीट से हार चुकीं टीवी एक्ट्रेस इस बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने वाली हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन हैं.

कौन हैं ये?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें मध्यप्रदेश की दामोह सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरीं चाहत पांडे इस बार सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं.खास बात है कि ये इस सीट से चुनाव हार चुकी हैं. हालांकि चुनाव के दौरान उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी ज्यादा थे.

 

इस शो में आ रहीं नजर

चाहत पांडे इस वक्त दंगल टीवी के शो ‘नथ कृष्णा और गौरी की कहानी’ में नजर आ रही हैं. इस शो में वो अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी इंप्रेस कर रही हैं. करियर की बात करें तो चाहत ने ‘पवित्र बंधन’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘सावधान इंडिया’, ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं’, ‘होशियार’, ‘क्राइम पेट्रोल सतर्क’, ‘राधा कृष्णा’, ‘महाकाली: अंत ही आरंभ’ है जैसे कई टीवी सीरियल शामिल हैं.

5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है शो

 

बिग बॉस 18 की तारीख का ऐलान तो नहीं हुआ है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो 5 अक्टूबर से ऑन एयर हो सकता है. खबरों कि मानें तो निया शर्मा का शो में आना कंफर्म है. इसके अलावा धीरज धूपर और शोएब इब्राहिम के भी शो में आने की खबर पक्की मानी जा रही है

Share This Article