कोरबा

Theft Case Retired ASI : कोरबा में फिर बड़ी चोरी…! रिटायर्ड ASI के घर बारात के दौरान धावा…CCTV DVR भी ले गए चोर

पहले 10 लाख गए थे, अब फिर वारदात

कोरबा, 08 अप्रैल। Theft Case Retired ASI : छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर एक बार फिर चोरों ने धावा बोल दिया। हैरानी की बात यह है कि यह उनके घर में दूसरी बड़ी चोरी है।

घटना बुधवार सुबह सामने आई, जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि, गलेटबिन कुमार अपने बेटे की शादी में बालको स्थित साईं मंगलम भवन में बारात लेकर गए थे और इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।

चोरों का एक गिरोह नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर लगभग ₹20,000 की नकदी, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, एक टीवी और मेहमानों का सामान लेकर भाग निकले। नुकसान की सही जानकारी परिवार के लौटने के बाद ही पता चल पाएगी।

CCTV से छेड़छाड़, DVR लेकर फरार

पहली घटना के बाद घर में CCTV कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इस बार चोर कैमरों से छेड़छाड़ कर गए। DVR (रिकॉर्डिंग डिवाइस) भी साथ ले गए। इससे जांच में तकनीकी सबूत जुटाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इसी घर में जनवरी में भी सेंधमारी हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के गहनों और नकदी समेत लगभग ₹10 लाख का नुकसान हुआ था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डॉग स्क्वायड और पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। प्रतीक चतुर्वेदी (सीएसपी कोरबा) ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही घर में बार-बार हो रही चोरी और पहले मामले में कार्रवाई न होना, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button