यूपी

Terrible Road Accident : दो बाइकों की टक्कर, ट्रक की चपेट में आकर 2 की मौत

बांदा, 19 दिसंबर। Terrible Road Accident : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई. इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के अस्पताल भिजवाया.

बता दें कि घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास घटी है. जहां एक बाइक पर 2 लोग सवार होकर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई. घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार 3 लोग सड़क पर गिर गए. सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने 2 बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान सरवर (25) और इशरत खान (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button