बलौदाबाजार
Temple Fire : सुबह-सुबह गिरौदपुरी धाम में आग का तांडव…! प्रसाद से कपड़ों तक सब राख…यहां देखें VIDEO
शॉर्ट सर्किट बना तबाही की वजह, दुकानदारों को बड़ा झटका
बलौदाबाजार, 27 मार्च। Temple Fire : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम के मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिसर में लगी करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रांसफार्मर से झुलसकर बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।



