Team India Stuck in Barbados: हरिकेन बेरिल तूफान के चलते बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, बीसीसीआई भेजेगा चार्टर्ड प्‍लेन, जानें कब तक होगी वापसी

News Power Zone
2 Min Read

बारबाडोस/नई दिल्ली। Team India Stuck in Barbados: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया हरिकेन बेरिल तूफान की वजह से अभी भी बारबाडोस में फंसी हुई है। भारतीय टीम को सोमवार को ही न्‍यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन, बेहद खराब मौसम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।

 

Team India Stuck in Barbados: बीसीसीआई भेजेगा चार्टर्ड प्‍लेन

 

बताया जा रहा है कि हरिकेन बेरिल तूफान देर रात तक बारबाडोस शहर में प्रभावी हो सकता है, ऐसे वहां एयरपोर्ट को एक दिन के बंद करना पड़ सकता है। उम्‍मीद है कि मंगलवार सुबह तक मौसम ठीक होने के बाद ही टीम इंडिया बारबाडोस से सीधे दिल्‍ली के लिए उड़ान भर सकेगी। इसके लिए बीसीसीआई चार्टर्ड प्‍लेन भेजने की तैयारी कर रहा है।

 

Team India Stuck in Barbados: टीम इंडिया के भव्‍य स्‍वागत की तैयारी

 

बता दें कि टीम इंडिया ने 29 जून को ब्रिजटाउन बारबाडोस के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से शिकस्‍त देते हुए 11 साल के आईसीसी खिताब के सूखे को खत्‍म किया था। अब भारत में विश्‍व विजेता टीम इंडिया का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, ताकि खिलाडि़यों के भव्‍य स्‍वागत के साथ ही विजयी जुलूस निकाला जा सके।

Share This Article