Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, थलापति विजय को डिप्टी CM का पद, 80 सीटें, TVK को बड़ा ऑफर

Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: नई दिल्ली/चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेला है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और BJP के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। ये खबर ऐसे वक्त सामने आई जब रविवार शाम चुनाव आयोग तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले विधान चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने विजय को गठबंधन में शामिल होने के लिए एक बड़ा ऑफर दिया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने विजय की पार्टी को 80 सीटें देने की पेशकश की है। इसके साथ ही बीजेपी ने विजय को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है।
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: बताया जा रहा है कि वो एक अन्य राज्य के उपमुख्यमंत्री के जरिए इस बातचीत में मध्यस्थता करवा रही है। बीजेपी की विजय में दिलचस्पी का सबसे बड़ा कारण उनकी विशाल फैन फॉलोइंग है।
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: बीजेपी के रणनीतिकारों का मानना है कि तमिलनाडु के कड़े मुकाबलों में महज 2 प्रतिशत वोटों का अंतर भी जीत की दिशा बदल सकता है। राज्य के चुनावी इतिहास में कई बार बहुत कम मार्जिन से जीत-हार का फैसला हुआ है, ऐसे में विजय का समर्थन बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: मगर कहां फंसा है पेच
हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय मुख्यमंत्री पद चाहते हैं और इसकी वजह से बातचीत में पेंच फंसा रहा है। वहीं बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की खबरों ने विजय के करीबी सलाहकारों का मानना है कि इतनी जल्दी किसी राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा बनने से पार्टी की ‘स्वतंत्र छवि’ को नुकसान पहुंच सकता है।
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: विजय ने अपनी पार्टी को राज्य में एक ‘तीसरे विकल्प’ के रूप में पेश किया है। एनडीए में शामिल होने से उनकी पार्टी की साख और वह नैरेटिव कमजोर हो सकता है, जिसके दम पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा है।



