रायपुर। कांकेर के छोटे बैठिया थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि बीएसएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी के घुटने के नीचे गोली लगी है। वहीं डीआरजी जवान श्रीकांत माली भी घायल है। एडीजी विवेकानंद सिन्हा भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हुए है। वहीं प्रदेश गृहमंत्री विजय शर्मा भी कुछ ही देर में जवानों का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचने वाले है।
Related Articles
Korba News: ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार्रवाई या खानापूर्ति? सवालों के घेरे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन
5 minutes ago
Prashant Kishor: बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत तय, 19,419 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती
48 minutes ago




