सुकमा

Naxalite Surrender : सुकमा में बड़ी सफलता…! 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर…VIDEO

7 खूंखार महिलाएं शामिल

सुकमा, 07 जनवरी। Naxalite Surrender : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुकमा पुलिस और प्रशासन के समन्वय में 26 हार्डकोर नक्सलियों, जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं, ने आत्मसमर्पण किया।

64 लाख का इनामी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सभी नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सली माड़ डिवीजन, पीएलजीए और जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे। ये नक्सली सुकमा, उड़ीसा और माड़ क्षेत्र में हुई कई घटनाओं में शामिल पाए गए थे।

मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने शेष नक्सलियों से भी अपील की कि वे आत्मसमर्पण कर सुरक्षित जीवन अपनाएं। यह कार्रवाई प्रशासन और पुलिस की नक्सल नियंत्रण नीति में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button