रायपुर

Nodal Officer : पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क…! लेखा अजगल्ले बनीं नोडल अधिकारी…सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायपुर, 10 मार्च। Nodal Officer : छत्तीसगढ़ शासन ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे मौजूदा संघर्ष को देखते हुए राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नई व्यवस्था की है। जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को इस मामले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में रहने या वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक आवश्यक सहायता और जानकारी के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क विवरण
  • मोबाइल नंबर: 8349840582
  • कार्यालय दूरभाष: 011-46156000
  • फैक्स नंबर: 011-46156030
राज्य सरकार ने यह कदम पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन उठाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button