FeaturedBreakingकोरबाक्राइमसामाजिक

Korba Breaking : मोस्ट वांटेड सूरज की संदिग्ध मौत.. पुलिस ने कराया था अस्पताल में भर्ती, उठ रहे सवाल…

कोरबा। मोस्ट वांटेड सूरज हथठेल की संदिग्ध मौत हो गई है। फरार चल रहे आरोपी की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर ..? मार्क लग गया है। सूरज की मौत पर पुलिस कुछ स्क्रिप्ट राइटरों  को हायर कर पटकथा लिखने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि 28 जून को गड़कलेवा में हुए मारपीट के मुख्य आरोपी सूरज हथठेल की आज संदिग्ध मौत हो है। खबरीलाल की माने तो गिरफ्तार आरोपी सूरज से बीती रात दर्री पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। अब रात में ऐसा क्या हुआ की उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई? उसके बाद उसे सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने सुबह 5:00 बजे सूरज को अस्पताल में दाखिल कराया और वहां से पुलिसकर्मी चले गए। जहां उसकी मौत हुई या पहले से हो गई थी। इसकी पुष्टि नही हुई है। हालाकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।उसकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button