BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. तस्करो में हड़कंप, पढ़ें किस किस की है गाड़ी…

Korba Breaking  कोरबा। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद खनिज और राजस्व अमला अचानक एक्शन मोड में नजर आया। जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे खनन माफिया में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक चूना पत्थर के अवैध उत्खनन के 12 मामले और रेत के अवैध परिवहन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं ग्राम ढेलवाढीह में अवैध मिट्टी (ईंट) उत्खनन के सात स्थानों पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की।

 

खनिज विभाग के उप संचालक पीके नायक ने न्यूज पॉवर जोन से बात करते हुए कहा कि जिले में रेत की 20 स्वीकृत खदानों से ही आपूर्ति हो रही है, इसके बावजूद अवैध धंधे पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेज किया गया है।रेत नियम 2025 के तहत दो खदानों की ई-निविदा भी पूरी कर ली गई है।

कार्रवाई के दौरान सलीहा भांटा, नौनबिर्रा, दर्री, हरदीबाज़ार और सर्वमंगला जैसे इलाकों में खलबली मची रही। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में अवैध खनन के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button