देश

Iran Crisis : भारत सरकार ने ईरान के लिए इमरजेंसी एडवायजरी जारी…! सभी भारतीयों को ईरान से तुरंत वापसी का निर्देश

छात्र और व्यापारी विशेष सतर्क

नई दिल्ली/तेहरान। Iran Crisis : बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच संभावित सैन्य संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आज 23 फरवरी को नई एडवायजरी जारी करते हुए ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को उपलब्ध साधनों से तुरंत देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

कई भारतीय छात्र, व्यापारी और दक्षिण पश्चिम एशिया में कामकाजी नागरिक खाड़ी देशों और ईरान में रह रहे हैं। पश्चिम एशिया में अस्थिरता का सीधा असर भारत में तेल की कीमतों, विदेशी मुद्रा और प्रवासी परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है, जिससे व्यापक चिंता बढ़ गई है।

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका संभावित सीमित सैन्य हमले (Limited Military Strike) की योजना पर विचार कर रहा है ताकि ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को रोका जा सके। यदि कूटनीतिक बातचीत विफल रहती है, तो यह तनाव एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

ईरान के आंतरिक राजनीतिक हालात भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेहरान और अन्य शहरों के विश्वविद्यालयों में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हालात को और अशांत कर दिया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश

दूतावास ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी भारतीयों को निम्न सलाह दी है, छात्र, पर्यटक और कारोबारियों से कहा गया है कि वे उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों से जल्द वापस लौटें। अभी तक पंजीकरण न कराए भारतीय नागरिक तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें। पासपोर्ट, पहचान पत्र और यात्रा दस्तावेज़ हर समय साथ रहें। भीड़भाड़ वाले प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इमरजेंसी हेल्पलाइन

किसी भी संकट की स्थिति में भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

हेल्पलाइन 1: +989128109115
हेल्पलाइन 2: +989128109109

भारत सरकार और स्थानीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button