रायपुर

Suspension Action : डीएसपी कल्पना वर्मा सस्पेंड…! जांच रिपोर्ट में आरोप साबित

पुलिस मुख्यालय किया अटैच

रायपुर, 05 फरवरी। Suspension Action : राज्य सरकार ने दंतेवाड़ा में पदस्थ रहीं डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा में पोस्टिंग के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा पर कई गंभीर आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के लिए गठित समिति ने जब अपनी रिपोर्ट सौंपी, तो उसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया। निलंबन के साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच कर दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button